
Youth For Truth Meeting 03 may 2025
03 मई को ग्लोबल गांधी द्वारा मई संवाद सत्र का आयोजन
ग्लोबल गांधी द्वारा 3 मई, 2025 (शनिवार) को मई संवाद सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है – ‘उच्च शिक्षा : समस्याएँ और समाधान’। यह विषय वर्तमान समय की चुनौतियों को ध्यान में रखकर चुना गया है। सत्र का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद समस्याओं पर गहन चर्चा और उनके समाधान के लिए रचनात्मक विचार प्रस्तुत करना है। इस अवसर पर ग्लोबल गांधी के संस्थापक सदस्य, कनाडा से विशाल शिवहारे जी, वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी जी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ग्लोबल गांधी टीम ने शिक्षाविदों, छात्रों, नीति निर्माताओं, समाज के प्रबुद्ध वर्ग और विशेषकर युवाओं को इस सत्र में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें।
कार्यक्रम विवरण :
• विषय : उच्च शिक्षा: समस्याएँ और समाधान
• तारीख : 03 मई, 2025 (शनिवार)
• समय : शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
• प्लेटफॉर्म : ज़ूम (ऑनलाइन)
• ज़ूम मीटिंग लिंक : https://us06web.zoom.us/j/87497886718?pwd=awWFUTyVz8VDeSvwsoLe4O1533Swtr.1
पंजीकरण :
जिन प्रतिभागियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं :
पंजीकरण लिंक https://globalgandhi.com/registration-for-meeting/
(नोट: पूर्व पंजीकृत प्रतिभागियों को दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।)
संपर्क :
ग्लोबल गांधी टीम
वेबसाइट: https://globalgandhi.com
ईमेल: info@globalgandhi.com
आधिकारिक नम्बर – 9098461287
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
विवेक कुमार साव – 7685936321